मुंबईः ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan), कभी इंडस्ट्री के सबसे फेमस और लविंग कपल्स में से एक थे. सालों तक रिलेशनशिप गोल्स देने के बाद, जब ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने अलग होने के अपने फैसले का ऐलान किया, तो हर कोई हैरान रह गया.
दोनों ने अपनी शादी के 14 सालों बाद अचानक ही तलाक (Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce) का ऐलान कर दिया. लेकिन, आज भी बात जब परिवार की आती है तो अक्सर दोनों को एक-दूसरे के साथ देखा जाता है. आज तक फैंस के लिए दोनों का अलगाव एक सवाल बना हुआ है.
तलाक के बाद भी सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने पैरेंट्स के तौर पर अपनी गरिमा बनाए रखी है और इस बात की भी मिसाल पेश करते हैं कि तलाक के बाद भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान बना रह सकता है. ऋतिक-सुजैन को अक्सर अपने बच्चों के साथ समय बिताते देखा जा सकता है. ऋतिक रोशन से तलाक के बाद अब सुजैन अपनी लाइफ में आगे बढ़ती नजर आ रही हैं.
इन दिनों सुजैन खान का नाम टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ जोड़ा जा रहा है. इसी बीच, राकेश रोशन ने बताया है कि तलाक के बाद अब ऋतिक के साथ सुजैन का रिश्ता कैसा है. दोनों की बॉन्डिंग में कितना बदलाव आया है और सुजैन के जाने से ऋतिक रोशन कितने बदले हैं।
ईटाइम्स से बातचीत में राकेश रोशन ने अपने बेटे और एक्स बहू के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा- ‘तलाक के बाद जब दोनों कोर्ट से बाहर आए तो ऋतिक ने सुजैन के लिए गेट खोला. यह उनका किरदार दिखाता है. आपको ये चीजें कोई नहीं सिखा सकता. यह अंदर से आता है. ऋतिक महिलाओं का और अपने आस-पास सभी लोगों का सम्मान करते हैं. जैसे वह मेरे पैर छूते हैं, उनके बेटे रिदान और रेहान उनके पैर छूते हैं. ये सारी चीजें आप खुद करते हैं.’
https://www.instagram.com/p/CV23k3KMeJW/?utm_medium=copy_link
राकेश रोशन आगे कहते हैं- ‘ऋतिक ने अपना सारा खाली समय, अपने बच्चों के नाम कर रखा है. वह पिता-बेटे से ज्यादा एक दोस्त हैं. उसे सिर्फ अपने बच्चों के साथ बाहर जाना पसंद है. उसके हॉलीडे बच्चों के लिए रिजर्व रहते हैं. वह साथ में जंगल, रेगिस्तान के ट्रिप प्लान करते हैं और उसने उन्हें जिमनास्टिक और वॉटर स्पोर्ट्स से भी अवगत कराया.’
ऋतिक के बारे में बात करते हुए राकेश रोशन आगे कहते हैं- ‘वह जिस तरह अपने बच्चों पर प्यार लुटाता है, कभी-कभी मुझे भी लगता है कि काश मैंने भी अपने बच्चों को इतना टाइम दिया होता. वह मुझसे बहुत अच्छा पिता है और मुझे इस बात की खुशी है.’ वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन अब दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में नजर आएंगे. इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रिम वेधा से उनका फर्स्ट लुक आज ही जारी हुआ है.
स्रोत : News 18
एक टिप्पणी भेजें